फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजाें के साथ जवाराें का विसर्जन

Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में रविवार को देवी भक्ताें ने श्रद्धा और भक्ति भाव से जवारे निकाले। कई स्थानाें पर भक्ताें ने देव स्थलाें से सांग धारण की। देर शाम को शहर के सरोवराें में जवाराें का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

जिले में जवाराें की शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के बीच रविवार को निकाली गई। जवाराें का खप्पर लेकर महिलाएं चल रही थीं, वहीं तमाम भक्त सांग धारण करके आगे-आगे गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। शहर के मोहल्ला गांधी नगर, नयापुरा नैकाना, हवेली दरवाजा, भटीपुरा, बड़ीहाट, मलकपुरा, सहित तमाम मोहल्लाें के जवाराें को भक्ताें ने पूजा अर्चना के साथ सरोवराें में विसर्जित किया। जवारा विसर्जन के दौरान महंत विशंभरदास, बजरंग दल के नेता लायक सिंह सहित तमाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बेलाताल प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के खंदिया, जमींदारी, बजरिया, बेड़ापुरा, करारीपुरा, दरेरापुरा, ड्योढ़ीपुरा आदि मोहल्लाें से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जवाराें के खप्पर लेकर महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थीं। वहीं सांग धारण किए कई भक्त आस्था में लीन रहे। पुलिस चौकी में एकत्र हुए विभिन्न मोहल्लाें के जवाराें की शोभायात्रा और देवताआें के डोलाें का झंडा बाजार में प्रधान हरिमोहन द्विवेदी ने परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की। उसके बाद बेला सागर में श्रद्धा भक्ति के साथ जवाराें का पुलिस व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें