फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को कम दिखाई देने पर लौटाई बारात

Mon, 14 Oct 2013 05:40 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला गोविंद नगर में आई बारात का स्वागत सत्कार के बाद टीका हुआ। लेकिन दूल्हे को कम दिखने की भनक लगने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिस पर शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई। अपमान से नाराज दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी। जिस पर पुलिस पहुंच गई लेकिन लड़की के न मानने पर बारात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी खेमचंद्र प्रजापति ने अपनी बेटी आशा की शादी चार माह पहले हमीरपुर जिले के बिंवार कस्बा निवासी सुम्मेरा प्रजापति के बेटे संतोष कुमार प्रजापति से तय कर दी थी। शादी की तिथि भी निर्धारित हो गई। सुम्मेरा प्रजापति अपने बेटे की बारात लेकर शनिवार की रात कुलपहाड़ पहुंच गया।
जयमाल पड़ने से पहले किसी ने लड़की पक्ष के लोगाें को दूल्हे को बेहद कम दिखाई देने की जानकारी दी। यह बात बारातियाें और जनातियाें के बीच हवा की तरह फैल गई। बाद में जैसे ही इसकी भनक दुल्हन आशा को लगी, उसने शादी करने से इनकार कर दिया। बाराती शादी करने की जिद करने लगे जिससे मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में पुलिस ने दोनाें पक्षाें के बीच पंचायत कराई। इसी बीच कुछ लोगाें ने दूल्हे को जांचा परखा। सत्यता पाए जाने पर पुलिस ने भी वधू पक्ष का समर्थन किया और बारात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें