फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सिद्धिदात्री के दर्शन को उमड़ी भीड़

Mon, 14 Oct 2013 05:40 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
मदारन माता मंदिर में उमड़ी भीड़, गांव भरवारा के दुर्गा पंडाल में सजाई गई दुर्गा प्रतिमा।
विज्ञापन

महोबा। शारदीय नवरात्र की नवमी को देवी मंदिर श्रद्धालुआें से खचाखच भरे रहे। इस दिन माता के नौवें रूप माता सिद्धिदात्री का भव्य श्रंगार किया गया।
नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को मंदिराें में अष्ट सिद्धियाें की अधिष्ठात्री माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर भक्ताें ने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र का अंतिम दिन होने के कारण सभी देवी मंदिराें में भारी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के शक्तिपीठ बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में रही।
माता सिद्धिदात्री अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व ये आठ प्रकार की सिद्धियों की अधिष्ठात्री हैं। नवरात्र के अंतिम दिन इनकी पूजा अर्चना और कन्या भोज के साथ ही साधक व्रत का पारण करते हैं। इस दिन बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर, छोटी चंद्रिका देवी मंदिर, महेश्वरी माता मंदिर, विंध्यवासिनी माता मंदिर, काली माता मंदिर, चामुण्डा देवी मंदिर सहित तमाम देवी मंदिराें में श्रद्धालुआें की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के 500 वर्ष पुराने मदारन माता मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन भारी भीड़ जुटी। पर्वत पर वैष्णवी के रूप में विराजमान माता के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्ताें के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुआें ने नारियल, पान, बताशा आदि चढ़ाकर माता की पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी पं. माताप्रसाद तिवारी ने बताया कि मंदिर में नौ दिन से भक्ताें की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

भरवारा प्रतिनिधि के मुताबिक गांव में सजाए गए दुर्गा पंडाल में माता की भव्य प्रतिमा सजाई गई है। जहां दर्शन के लिए भक्ताें की भारी भीड़ जुट रही है। सुबह हवन पूजन के साथ-साथ शाम को माता की आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच जाती हैं। रात के समय प्रतिदिन बच्चाें द्वारा आकर्षक झांकी सजाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें