फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकाें से मारपीट कर रुपये लूट

Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गहबरा चौकी के पास सशस्त्र बदमाशाें ने बुधवार की रात को सड़क पर पत्थर डालकर एक ट्रक और एक डीसीएम गाड़ी रोककर दोनाें चालकाें की जमकर मारपीट की और पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बुधवार की रात को कानपुर की तरफ से कबरई आ रहे ट्रक को बदमाशाें ने रोक लिया और ट्रक चालक छतरपुर निवासी जयकरन से 3,600 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बंदूक की बटाें से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद डीसीएम गाड़ी को रोका और चालक से 1,400 रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसीबीच लखनऊ से महोबा आ रही रोडवेज बस को जैसे ही रोकना चाहा, चालक ने गाड़ी धीमी कर एकाएक बढ़ा दी। तभी नाराज बदमाशाें ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए।
पांच किलोमीटर आगे निकलने के बाद बस के परिचालक मनोज यादव निवासी नगला हीरा कन्नौज ने मोबाइल पर खन्ना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग निकले। रोडवेज बस चालक की सूझबूझ से तमाम यात्री लुटने से बच गए। पुलिस तहरीर लेकर घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। रोडवेज महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके सुमन का कहना है कि बस में बैठे सवारियाें से लूटपाट नहीं हो सकी। केवल बस का शीशा टूट गया है इसलिए विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें