फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल और छह पेटी बीयर बरामद, दुकान सील

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने छापामार अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सूपा में काफी समय से अवैध तरीके से सड़क किनारे दुकान में बिक रहे डीजल, पेट्रोल और बीयर के कारोबार का शनिवार को भंडाफोड़ हो गया। सूचना पर एसडीएम ने छापा मारकर 150 लीटर से अधिक डीजल, पेट्रोल के साथ बीयर की छह पेटियां बरामद कर दुकान सील कर दी। अवैध कारोबार करने वाले रामकृपाल सिंह पुत्र मुरलीधर को मौके पर पकड़ा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने ग्राम सूपा में अवैध तरीके से डीजल, पेट्रोल और बीयर बेच रहे दुकानदार के यहां छापामारा तो अवैध रूप से चल रहे कारोबार का खुलासा हुआ। दुकानदार रामकृपाल ने डीजल की दुकान का लाइसेंस मांगने पर चंद्रभान सिंह के नाम लाइसेंस के अभिलेख दिए। जिसके लाइसेंस पर दुकान की चौहद्दी गांव के अंदर की दर्ज थी। जिसे देखकर उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को सूचना देकर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। सूचना पाकर मौके पर जिला आबकारी निरीक्षक भी पहुंच गए। उन्हाेंने भी बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी ने छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार के भंडाफोड़ की जानकारी जिलाधिकारी को भेजकर संबंधित विभागाें के माध्यम से कार्रवाई किए जाने को लिखा है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि काफी दिन से अवैध तरीके से कारोबार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें