फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस छात्राओं ने साक्षरता प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर में बुधवार को छात्राआें ने नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा की महत्ता बताई। साथ ही लोगाें को साक्षरता प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर के पांचवे दिन जागरुकता अभियान के दौरान मोहल्ला शेखूनगर में छात्रा पूजा, कल्पना, रत्ना, भारती, काजल और अंशू ने अनपढ़ बहू नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए छात्राआें ने लोगाें को अशिक्षा के नुकसान से परिचित कराया। छात्राआें ने बताया शिक्षा ही मनुष्य को उसका हक दिला सकती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा में अतिथि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने छात्राआें को स्वस्थ रहने के तरीके बताए। साथ ही प्रतिदिन संतुलित भोजन ग्रहण करने की सलाह दी। इस दौरान उन्हाेंने छात्राआें को कई बीमारियाें और उनसे बचाव के तरीके बताए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एएल अंसारी, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आरके सरौनियां, जीबी वार्ष्णेय, डीके खरे, डॉ. एलसी अनुरागी, शैलेश तिवारी के अलावा छात्रा ऐश्वर्या, सोनम, सृष्टि यादव सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें