फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल की भूमि फ्रीहोल्ड न करने पर व्यापारियाें ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खनगा बाजार में नजूल की भूमि को पैसा जमा होने के बाद भी फ्रीहोल्ड न किए जाने से नाराज व्यापार मंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेष पैसा जमा कराकर नजूल की जमीन फ्रीहोल्ड किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला महामंत्री सुभाष चौरसिया, राजेंद्र अग्रवाल सहित तमाम दुकानदाराें ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि खनगा बाजार में नजूल की भूमि पर तीन दशक पहले से तमाम लोगाें ने कच्ची पक्की दुकानें बनाकर अपना कारोबार शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं भूमि को फ्रीहोल्ड कराने के लिए एक किश्त भी जमा कर दी है। लेकिन जिला प्रशासन आज तक दुकानदाराें को जमीन फ्रीहोल्ड नहीं कर सका है। ज्ञापन में बताया कि खनगा बाजार में नजूल की भूमि को फ्रीहोल्ड करने के लिए 13 दुकानदाराें ने शासन के आदेश पर 2001 मे पहली किश्त पांच-पांच हजार रुपए चालान के माध्यम सेे जमा कर दी थी। दस साल बीत जाने के बाद भी भूमि न तो फ्रीहोल्ड की गई और न दूसरी किश्त ली गई। जिसके विरोध में सोमवार को दुकानदाराें ने प्रदर्शन कर दुकानें फ्रीहोल्ड किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें