फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को सता रही बच्चाें की परवरिश की चिंता

Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के ग्राम पुरवा पनवाड़ी में किसान की आत्महत्या के बाद मृतक किसान की पत्नी को बच्चाें की परवरिश की चिंता सता रही है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के सदमे से वह सुधबुध खो बैठी है।
विज्ञापन

ग्राम पुरवा पनवाड़ी निवासी पूरन (34) पुत्र मुकुंदा ढीमर चार बीघा जमीन पर दिन रात मेहनत करके किसी तरह परिवार की गुजर बसर करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से पत्नी भी उसके कामाें में हाथ बंटाती थी लेकिन अब पति की मौत के बाद वह अकेली पड़ गई है। उसे अपने पांच बच्चाें की परवरिश की चिंता सता रही है। घर में रोना पीटना मचा हुआ है। मृतक किसान अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गया है। पूजा (13), बाबू (11), रिंकी (9), राहुल (7) और सज्जन (4) छोड़ गया है। इन मासूम बच्चाें को शिक्षा दिलाना तो दूर अब इनको दो जून की रोटी मयस्सर करने के लिए मां खासी परेशान है। वह रोते-रोते बेहोश हो जाती है और होश में आने पर पुन: रोने लगती है। पति की मौत के सदमे में वह सुधबुध खो बैठी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें