महोबा। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड संचालक पद के चुनाव के दौरान मंगलवार को तहसील रोड पर प्रत्याशियाें और मतदाताआें के वाहन सड़क के दोनाें तरफ खड़े रहने से दिन भर जाम की स्थिति रही। इसका खामियाजा राहगीराें खासकर स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ा।
हमीरपुर और महोबा जिले के संचालक पद का चुनाव सदर तहसील में होने के कारण प्रत्याशी और मतदाता वाहनाें से महोबा आए। प्रत्याशियाें के समर्थक भी वाहनाें से महोबा पहुंचे और तहसील के बाहर सड़क के दोनाें तरफ गाड़ियां खड़ी कर दीं। तहसील मार्ग संकरा होने से एक साथ दो वाहनाें के आमने सामने आ जाने पर जाम लगता रहा। इससे राहगीर और वाहन चालक सारा दिन जाम में फंसते रहे। लेकिन पुलिस की ढिलाई से न तो सड़क किनारे खड़ी गाड़ियाें को हटवाया गया और न यातायात पुलिस की व्यवस्था की गई। इससे राहगीराें, साइकिल सवाराें और पैदल चलने वालों खासकर राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।