फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने भ्रूण हत्या के विरुद्ध रैली निकाली

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। गर्ल्स चाइड डे पर छात्राआें ने रैली, पोस्टर, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राआें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को गर्ल्स चाइल्ड डे पर वाद विवाद, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी सीएमओ बीपी वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में जीजीआईसी और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की 40 छात्राआें ने हिस्सा लिया। भ्रूण हत्या और लिंग जांच पर छात्राआें ने प्रेरणादायक पोस्टर बनाए। वाद विवाद में जीजीआईसी की छात्रा शेबा खातून प्रथम, दीपशिखा द्वितीय और प्रीती तृतीय रही। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा माधवी प्रथम, अंजली द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी की दीपशिखा प्रथम, शेबा खातून द्वितीय और गायत्री तृतीय रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा गुंजन प्रथम, माधुरी द्वितीय और अंजली तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी की शिवकुमारी प्रथम, अमर ज्योति द्वितीय और तकसीम बानो तृतीय रहीं। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की दीपा सोनू प्रथम, शिवानी द्वितीय और प्रज्ञा तृतीय रहीं।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार गर्ल्स चाइल्ड डे पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी से जागरूकता रैली निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी के प्रभारी डॉ. अशोक राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर कराया। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सभा में बदल गई। टीचर कस्तूरी सेन, किरन, वंदना सिंह, प्रियंका साहू सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें