फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल युवती को याद किया

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली गैंगरेप की शिकार युवती की मौत के बाद नागरिकाें ने आरोपियाें को फांसी की सजा दिलाने के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान जाबांज युवती को याद कर महिलाआें और युवतियाें की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर शिवहरे, महंत विशंभरदास के नेतृत्व में रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च तहसील चौराहा, सर्राफा चौराहा, ऊदल चौक मुख्य मार्गों से होता हुआ आल्हा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। युवतियां एक हाथ में स्लोगन लिखीं तख्ती और दूसरे हाथ में कैंडल लिए चल रही थीं। जुलूस के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी गई।
जुलूस आल्हा चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। जहां पर मृतक युवती की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। मौन के बाद महिलाआें की आंखाें से आंसू निकल रहे थे। महिलाएं नम आंखाें के साथ घर की जानिब चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें