कुलपहाड़ ( महोबा) । स्व. पुत्तन देवी अग्रवाल की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित नृत्य, गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कसबे के स्कूली छात्र-छात्राआें ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। नृत्य प्रतियोगिता में वंडर प्ले स्कूल की कशिश और गायन में प्रियांशी सोनी ने बाजी मारी।
वंडर प्ले स्कूल कुलपहाड़ के तत्वावधान में किशोरी कुंज पैलेस में विभिन्न प्रतियोगिताआें का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में वंडर प्ले स्कूल की कशिश अग्रवाल प्रथम, मिशन की चित्रांकी द्वितीय और वंडर प्ले स्कूल के रितिक उपाध्याय तृतीय रहे। गायन प्रतियोगिता में प्रियांशी सोनी ने कुलपहाड़ आइडल का खिताब जीता। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 18 बच्चाें ने भाग लिया। इसमें वंडर प्ले स्कूल के पार्थ साहू ने पहला, आरबीपीएस के आरुष ने दूसरा और शिफा ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर वंडर ब्वाय कृष अग्रवाल और वंडर गर्ल समृद्धि तिवारी चुनी गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने दीपू सोनी को बेस्ट टीचर का अवार्ड देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमोहन अग्रवाल ने कहा प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। उन्हाेंने अभिभावकाें से अपने बच्चाें को पढ़ाई के साथ खेल और
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।