फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 24 केंद्रों पर विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, इलाहाबाद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए इस बार जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने नकल विहीन परीक्षा कराने के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियाें को परीक्षा केंद्राें में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. काजल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिले में 24 परीक्षा केंद्राें का निर्धारण किया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक मंशाराम को हाईस्कूल के 11311 और इंटरमीडिएट के 6312 छात्र-छात्राआें के बैठने के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण कर फर्नीचर और शौचालय की व्यवस्था की जाए। जिन परीक्षा केंद्राें में बाउंड्रीवाल नहीं है, वहां बाउंड्रीवाल बनवाई जाए। उन्हाेंने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए महोबा तहसील में राजकीय इंटर कालेज महोबा, राजकीय इंटर कालेज महोबा, डीएवी इंटर कालेज महोबा, नेहरू इंटर कालेज महोबा, अखंड इंटर कालेज कबरई, राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर, चौधरी सुंदर सिंह इंटर कालेज बरबई, अखंड मुक्तानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्योड़ी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महोबा, संत जोसफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महोबा, स्व. बद्री सिंह बालिका इंटर कालेज कबरई, पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कालेज ननौरा, कुलपहाड़ तहसील में राजकीय इंटर कालेज जैतपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज जैतपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज पनवाड़ी, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़, नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी, नेहरू इंटर कालेज मसूदपुरा, जीबी इस्लामिया इंटर कालेज कुलपहाड़, तहसील चरखारी में राजकीय गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी, राजकीय बालिका इंटर कालेज चरखारी, काशी प्रसाद इंटर कालेज खरेला, बाबू रामेश्वर सिंह इंटर कालेज खरेला और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चरखारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर विंध्यवासिनी राय, एसडीएम चरखारी सुनील कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ पीके जैन सहित तमाम अधिकारी और टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें