फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्वास्थ्य शिविर में 95 लोगों का हुआ चेकअप

Mon, 22 Sep 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित राजीव सिंह फिलिंग स्टेशन में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वाहन चालकों समेत 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. मथुरा प्रसाद, जगदीश कुशवाहा, डॉ. कुमार व डॉ. ऋतु रैकवार ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यकता अनुसार चश्मा, बैसाखी, कानों की मशीन समेत विभिन्न उपकरण भी उपलब्ध कराए। शिविर का संचालन फिलिंग स्टेशन संचालक राजीव सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से वाहन चालकों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए समय-समय पर लगाया जाता है। ताकि, उन्हें समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। शिविर में नीलम, छिंगीलाल, रामचरन, कमलेश, सलमान, रामप्रकाश, संदीप शुक्ला, उमाशंकर, लालू प्रसाद, राजकुमार, कौशल्या समेत 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें