फोटो 23 एमएएचपी 19 परिचय-नवदंपती जोड़ों को उपहार व मिष्ठान भेंट करते सीडीओ बलराम कुमार। संवाद
महोबा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के छतरपुर रोड स्थित कम्युनिटी गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान वर व वधू की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई। वैदिक रीति-रिवाजों से 95 जोड़ों ने एक-दूजे को जयमाला पहनाकर हमसफर चुना।
कम्युनिटी गार्डन में सुबह से ही वर व वधू पक्ष के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अलग-अलग मंडपों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्राह्मणों ने सात फेरे कराए। इस दौरान कर वर और वधू की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। सामूहिक विवाह में शादी करने पर हर कन्या के खाते में 60 हजार रुपए भेजे गए। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन को उपहार भी भेंट किए गए। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, नगर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया आदि ने वर व वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सीडीओ बलराम कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, अपर्णा नायक आदि मौजूद रहे।