बीस दिन से गायब महिला का नही लगा सुराग
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला से बीस दिन पहले पति को चकमा देकर गायब महिला का आज तक सुराग नही लगा। पति के हवाले दो पुत्रियों को छोड़कर आभूषण की दुकान से करीब पचास हजार कीमत का जेवर लेकर मायके जाने की बात कहकर चली गई थी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
थाना खरेला के ग्राम पुन्निया निवासी लालमन अहिरवार और उसकी पत्नी पुष्पा दिल्ली से मजदूरी करके 18 फरवरी को गांव लौटे थे। 19 फरवरी को पत्नी ने मायके जाने की बात कही और आभूषण की दुकान से करीब 50 हजार रुपये के जेवर खरीदे। पति के मना करने के बाद भी महिला दो पुत्रियों को पति के पास छोड़कर अपने मायके बिरहट थाना राठ जाने की बात कहकर निकल गई। जब पति ने काल की तो फोन बंद मिला। मायके में जानकारी करने पर पता चला कि पुष्पा घर ही नही पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नही लगा। पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। थाना प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। महिला की तलाश को प्रयास किए जा रहे हैं। महिला के मोबाइल का सहारा लिया जा रहा है। ब्यूरो