महोबा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी और अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने सभासदों की उपस्थिति में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में हमीरपुर चुंगी के पास जॉगिंग पार्क और दो सड़कों का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
गौरतलब है कि हमीरपुर चुंगी के पास नगर पालिका की पड़ी भूमि में सालों से नागरिकों द्वारा पार्क का निर्माण कराए जाने की मांग चल रही है। उक्त भूमि पर नगर पालिका ने पार्क निर्माण के लिए सभासदों की स्वीकृति ली। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भूमि-पूजन कर निर्माण कार्य कराने की हरी झंडी दी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि पार्क में एक साइड पर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जा रहा है शेष स्थान पर पेड़-पौधे, हरी घास और बच्चों के लिए झूले लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर इल्मुद्दीन उर्फ शानू राईन, मुस्तकीम, देवेंद्र राजपूत, नगर पालिका लेखाकार अरुण शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, ठेकेदार भारत सिंह और गौरव वाजपेयी मौजूद रहे।
जॉगिंग पार्क और सड़कों की रखी आधारशिला