फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से खाली चल रहे सचिव पद पर की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चुनाव नजदीक आने और कबरई विकास खंड के ग्राम पंचायत मवई खुर्द में महीनों से सचिव के न रहने से विकास कार्य बाधित होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापी थी। जिसे प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत मवई खुर्द में सचिव की नियुक्ति कर दी ताकि बंद पड़े विकास कार्यों को गति मिल सके।
विज्ञापन

कबरई विकासखंड के ग्राम मवई खुर्द में सचिव पद पर विवेक खरबार की तैनाती थी। सचिव ने बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर पद के लिए परीक्षा दी और उत्तीर्ण होने के बाद उसकी अध्यापक पद पर पोस्टिंग हो गई। जिससे टीचर ने ग्राम विकास अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी शहनाज अंसारी ने इस पद पर किसी दूसरे की नियुक्ति नहीं की। जिससे गांव का विकास कार्य ठप हो जाने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। महीनों पूर्व गांव में तैनात सचिव की शिक्षक पद पर नियुक्ति हो गई। जिससे सचिव गांव न जाकर अध्यापन का कार्य करने लगा। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ हीरा सिंह से दूसरे ग्राम विकास अधिकारी की तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ के आदेश पर डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने मवई खुर्द में विक्रमादित्य की नियुक्ति कर दी।
विज्ञापन

तीन माह से खाली चल रहे सचिव पद पर हुई तैनाती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें