फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में राठ ने पनवाड़ी को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में राठ ने पनवाड़ी को सात विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार संजय को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को नगद धनराशि के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह मैदान में बुधवार को फाइनल मैच में पनवाड़ी के कप्तान शोएब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पनवाड़ी के खिलाड़ी 20 ओवर में 114 रनों पर आउट हो गए। सबसे ज्यादा 43 रन हर्षित ने बनाए। राठ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजय और रोहित ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठ की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर 115 रन बना लिए। विजेता टीम को पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू के पुत्र साकेत साहू ने नगद धनराशि और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार राजपूत, पूर्व प्रधान बरा प्रेमचंद्र तिवारी, अमित यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका जीतेंद्र श्रीवास और नीरज ने निभाई।
विज्ञापन


राठ ने पनवाड़ी को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें