फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर आई महिला का अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। घरेलू विवाद से नाराज महिला ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया। जहां महिला ने इलाज कराने से मना करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ड्रिप व इंजेक्शन न लगवाने और अभद्रता किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाया और इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम करहराखुर्द निवासी रमा (40) पत्नी मुन्नालाल ने सोमवार की रात किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति मुन्नालाल आनन फानन में रात करीब 12 बजे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। कर्मचारी इलाज में जुट गए लेकिन महिला ने इलाज कराने से मना कर दिया। उसने ड्रिप व मुंह में नली लगा रहे कर्मचारियों से अभद्रता की। परेशान कर्मचारियाें ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना भेजी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई और महिला को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में डाक्टर और कर्मचारियों ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। रात के समय महिला द्वारा चीखने चिल्लाने और उपचार न कराने से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व तीमारदार भी परेशान रहे।
विज्ञापन


जहर खाकर आई महिला का अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें