फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 फीसदी ग्रामीणों को मिल रहा अनाज

Sun, 22 May 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / महोबा
विज्ञापन
जानकारी देते डीएम वीरेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम वीरेश्वर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 89.6 प्रतिशत और नगरीय क्षेत्रों में 68 प्रतिशत लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्यान्न दिया जा रहा है। अभी भी पात्र लोग खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्यान्न लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
विज्ञापन


डीएम शनिवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पात्रों के लिए खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। सभी पात्रों को रजिस्ट्रेशन कराने पर खाद्यान्न दिया जाएगा। 13 हजार मजदूर प्रतिदिन गांव में मनरेगा के तहत कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी लाभार्थी अभी रजिस्ट्रेशन कराएगा उसे जुलाई माह में खाद्य सुरक्षा के तहत खाद्यान्न दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि चरखारी और कबरई ब्लाक से चंद्रावल नदी निकली है। खन्ना क्षेत्र में चंद्रावल नदी का कार्य चल रहा है।

अभी तक 60 फीसदी कार्य हो चुका है। नदी की 60 किलोमीटर लंबाई है। उन्होंने कहा कि जिले में 131 टैंकर लगाए गए है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों ने भी 75 टैंकर खरीदे है। पानी की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर एसपी गौरव सिंह, सीडीओ शिवनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें