फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले के 84,832 बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पोषण

Sat, 13 Dec 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ठंड के मौसम में बच्चों का पोषण स्तर मजबूत रखने के लिए सप्लीमेंट न्यूट्रीशन व्यवस्था लागू की गई है। जिले के 869 स्कूलों में अध्ययनरत 84,832 बच्चों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह के बृहस्पतिवार को बच्चों को निर्धारित मेन्यू के साथ चिक्की, गुड़-तिल, मूंगफली की गजक, लड्डू या भुना चना आदि दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीएम पोषण योजना के तहत यह बच्चों को अतिरिक्त पोषण दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक दिया जाएगा। इसका वितरण प्रत्येक बृहस्पतिवार कुल 13 सप्ताह तक किया जाएगा। यह पोषक आहार प्रत्येक छात्र को 20 ग्राम की मात्रा में और भुना चना प्रत्येक छात्र को न्यूनतम 50 ग्राम की मात्रा में दिया जाएगा। खाद्य सामग्री का भंडारण उचित प्रकार से किया जाएगा और निर्धारित मानक अनुसार खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि बच्चों को अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें