फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के पैसा न लौटाने से नाराज उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में संचालित एक प्राइवेट कंपनी में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए पैसे वापस न किए जाने और दो माह से कार्यालय में ताला जड़ा होने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को हंगामा काटते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कंपनी से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में एक्सेस अर्थग्रुप एंड कंपनी के नाम से एक चिटफंड कंपनी संचालित थी। पांच वर्ष पहले शुरू की गई इस कंपनी में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने लाखों रुपये जमा किया था। एफडी व आरडी के नाम पर उपभोक्ताओं का पैसा जमा कराने के बाद कंपनी बंद कर दी गई। कुछ एजेंटों के दबाव के चलते उन्हें फर्जी चेकें थमा दी गई। कार्यालय बंद होने और पैसा वापस न किए जाने से नाराज उपभोक्तओं ने बुधवार को कोतवाली चरखारी पहुंच हंगामा काटा और तहरीर सौंपी। जिसमें कंपनी के संचालकों के नाम भी बताए। उपभोक्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस ने खाता धारकों से उनके दस्तावेज मंगाए हैं। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ितों को हरहाल में न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के पैसा न लौटाने से नाराज उपभोक्ताओं ने काटा हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें