फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को रोजगार से जुड़ने के सिखाए गुर- निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महोबा में चल रहा तीस दिवसीय वूमेंस टेलर प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को रोजगार से जुड़ने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि प्रशिक्षु महिलाएं स्वरोजगार अपनाए। उन्होंने कहा कि कपड़ों को सिलकर विक्रय करके अच्छी आमदनी की जा सकती है। अग्रणी जिला प्रबंधक एस के साहू प्रशिक्षणार्थियों को सम्यक विकास के लिए प्रेरित किया और वित्तीय जानकारी दी। प्रबंधक हरनारायण मिश्र ने कहा कि जो लोग यहां से प्रशिक्षण लेकर जा रहे हैं। वह प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए रोजगार से जुड़े। प्रशिक्षणार्थियों को सपना सोनी, सोनाली शर्मा और तन्मय पांडेय ने एक माह तक लगातार प्रशिक्षण दिया। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को रोजगार से जुड़ने के सिखाए गुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें