ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन
महोबा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख द्वार पर परशुराम द्वार बनवाए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि कानपुर रोड, छतरपुर रोड या राठ रोड पर द्वार बनाया जाए। ज्ञापन देने वालों में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष रामशरण पांडेय, जगप्रसाद तिवारी, रामगोपाल शुक्ला, राजाबाबू तिवारी, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो