फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू ठेकेदार से दबंग ने मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू ठेकेदार से दबंग ने मांगी रंगदारी
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगारा घाट में जेसीबी मशीन से रास्ता बना रहे एक बालू के ठेकेदार से गांव के दबंग बलवान पुत्र मदनपाल राजपूत ने बालू का घाट चलाने पर रंगदारी मांगी। चेतावनी दी कि रंगदारी न मिलने पर बालू का घाट नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी पंकज ने थाना पनवाड़ी के ग्राम नगारा में बालू का ठेका ई-टेडरिंग के जरिए लिया था। गुरुवार को वह बालू घाट का जेसीबी से रास्ता बनवा रहा था। तभी बलवान राजपूत ने उससे रंगदारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि रंगदारी नहीं दी गई तो बालू का घाट नहीं चलने दिया जाएगा। ठेकेदार की तहरीर पर थाना पनवाड़ी में बलवान राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बलवान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 300 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें