फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत भगवाध्वज लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत भगवाध्वज लहराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने मंगलवार को भगवाध्वज लहराकर संगठन के मजबूती का संदेश दिया। सदर विधायक कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में प्रांतीय अभियान को सेक्टर, बूथ तक चलाए जाने की अपील की गई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में फतह हासिल करने के लिए संगठन की एकजुटता मजबूती के लिए प्रदेश संगठन के आह्वान पर चलाया जा रहा मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम सदर विधायक राकेश गोस्वामी के कार्यालय में आयोजित किया गया। जहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। संगठन हित में चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सेक्टर, बूथस्तर तक चलाने की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर महामंत्री संदीप शुक्ला, अवधेश गुप्ता, अमित शर्मा, ओमनारायण तिवारी, जितेंद्र परिहार, अरुण सक्सेना, डॉ. संतोष चौरसिया, नीरज रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें