फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरों गाड़ी ने चाचा भतीजे का मारी टक्कर, भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो ने चाचा भतीजे का मारी टक्कर, भतीजे की मौत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
थाना कबरई के परसाहा गांव में बोलेरो ने चाचा भतीजे करे टक्कर मार दी। इससे भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।


जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के चंदौराडेरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र चिरौजीलाल अपने चाचा बृजलाल (65) पुत्र चूरामन के साथ सोमवार को परसाहा गांव में अपने मामा के यहां आया था।
विज्ञापन



रात करीब 10 बजे चाचा भतीजे खाना खाने के बाद घर वापस जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। तभी बोलेरो गाड़ी ने चाचा भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



उसके बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामा के यहां शादी वाले घर में भी हादसे के बाद मातम छा गया।

सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे दोनों
मामा के यहां मायन भोज में शामिल होने आया था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें