फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 81.5 फीसदी हुआ मतदान

Fri, 11 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत मसूदपुरा में शुक्रवार को मतदाताओं ने जमकर वोट बरसाए। मतदान के प्रति महिला पुरुषों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। एकलौती ग्राम पंचायत में 81.5 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

विकासखंड पनवाड़ी की 64 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान संपन्न कराया जाना था, लेकिन ग्राम पंचायत मसूदपुरा की प्रत्याशी रूपरानी की नामांकन पत्र भरने के बाद मौत हो जाने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने मसूदपुरा ग्राम पंचायत का चुनाव निरस्त करते हुए 11 दिसंबर को चुनाव कराने की घोषणा की थी, जिससे तीसरे चरण में विकासखंड पनवाड़ी की 63 सीटों पर ही मतदान हुआ था। शुक्रवार को मसूदपुरा ग्राम पंचायत सीट पर कराए गए मतदान के दौरान 1551 मतदाताओं में से 1262 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के बाद मसूदपुरा सीट के छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया। मतदान के प्रति मतदाताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह से पोलिंग बूथों में भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें