फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: केबल फाल्ट होने से आठ घंटे गुल रही 80 गांवों की बिजली

Sun, 09 Jun 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे सब स्टेशन बेलाताल से निकली मुख्य लाइन में फाल्ट होने से आठ घंटे 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सब स्टेशन बेलाताल से कस्बे के अलावा लमौरा, अजनर, इंद्रहटा, बिजौरी, मवइया, महेबा, बुधवारा, बुधौरा समेत 80 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रेलवे पुल बेलाताल के पास सुबह आठ बजे मुख्य बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को सूचना दी। तब लाइन को दुरुस्त करने का का शुरू किया गया।
लाइन दुरुस्त होने के बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरे दिन बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी व उमस में लोगों को भारी दिक्कत हुई। उपभोक्ता रामप्रकाश, दिनेश, प्रीतम, मनमोहन आदि का कहना है आए दिन ट्रिपिंग और फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता हरगोविंद का कहना है कि भीषण गर्मी में लोड अधिक होने के चलते लाइन में फाल्ट हुआ। इसे दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें