कस्बा चरखारी में सड़क किनारे कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर पुलिस प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में इनके खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे कब्जा जमाए 80 दुकानदारों का चालान काटकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अभियान से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई और कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
चरखारी कस्बे में दुकानदारों ने सड़क किनारे तक कब्जा जमा लिया है। जिससे सड़कें गलियाें मेें तब्दील हो गईं हैं। ऐसे में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटने पर कोतवाली पुलिस ने अभियान शुरू किया है।
शनिवार को कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुनील गोयल, एसएसआई रमेश चौहान, एसआई राजू सिंह ने फोर्स के साथ कस्बे में अभियान चलाया। अभियान मंडी तिराहा, झंडा बाजार होते हुए मोटर स्टैंड तक चला। इस दौरान सड़क किनारे कब्जा जमाए व टीन टप्पर लगाए दुकानदारों के चालान काट मुकदमा दर्ज किया गया।
भारी संख्या में पुलिस बल देख तमाम दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे पटरी पर कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कस्बा चरखारी में सड़क किनारे कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों पर पुलिस प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई है।
शनिवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में इनके खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे कब्जा जमाए 80 दुकानदारों का चालान काटकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अभियान से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई और कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
चरखारी कस्बे में दुकानदारों ने सड़क किनारे तक कब्जा जमा लिया है। जिससे सड़कें गलियाें मेें तब्दील हो गईं हैं। ऐसे में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटने पर कोतवाली पुलिस ने अभियान शुरू किया है।
शनिवार को कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुनील गोयल, एसएसआई रमेश चौहान, एसआई राजू सिंह ने फोर्स के साथ कस्बे में अभियान चलाया। अभियान मंडी तिराहा, झंडा बाजार होते हुए मोटर स्टैंड तक चला। इस दौरान सड़क किनारे कब्जा जमाए व टीन टप्पर लगाए दुकानदारों के चालान काट मुकदमा दर्ज किया गया।
भारी संख्या में पुलिस बल देख तमाम दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। सड़क किनारे पटरी पर कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।