फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद जहर खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो थाना अजनर के ग्राम लेवा में एक वृद्घ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो दिन पहले वृद्घ का जमीनी बंटवारे को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। मृतक के परिजनों ने वृद्घ की मारपीट के बाद जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम लेवा निवासी भोला (65) पुत्र बंता का दो दिन पहले जमीनी बंटवारे को लेकर परिवार के ही लोगों से विवाद हो गया था। सोमवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सुंदरी उर्फ सुंतीबाई ने आरोप लगाया कि विवाद के चलते परिजनों ने पहले पति की मारपीट की और बाद में जहर खिला दिया।
विज्ञापन

जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक थाने में किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नही किया गया है। अजनर पुलिस घटना में जांच में जुट गई है। परिजनों का अस्पताल परिसर में रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें