फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7059 कार्मिक संपन्न कराएंगे पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुुनावी बिगुल बज चुका है। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद मतपेटियों का रंगरोगन कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में 7059 कार्मिक पंचायत चुनाव कराएंगे। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। दस फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 3397, ग्राम प्रधान के 273, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 345, जिला पंचायत सदस्य के 14 व ब्लॉक प्रमुख के चार पदों पर मतदान होगा। पंचायत चुनाव में पांच लाख 66 हजार 600 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में 489 मतदान केंद्रों में 925 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें से 113 मतदान केंद्रों को संवेदनशील, 109 अति संवेदनशील और 50 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें