फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-कार्यक्रम में लाभार्थी बिंदकुमारी को धनराशि का प्रमाण पत्र देते एडीएम
महोबा। कलक्ट्रेट में सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 67 लाभार्थियों को कृषक दुर्घटना के तीन करोड़ रुपये भेजे गए। हालांकि, लाभार्थियों को डेमो चेक सौंपी गई जबकि धनराशि उनके खातों में भेजी गई। योजना का लाभ पाकर लाभार्थी खुश नजर आए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत प्रदेश को 215 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस दौरान योजना की जानकारी दी गई। एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह ने कहा कि यह सहायता राशि लाभार्थियों को कठिन परिस्थितियों से उबरने में सहायता प्रदान करेगी। कहा कि यह योजना शासन की एक महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी पहल है। इससे दुर्घटना से प्रभावित किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान कृषक दुर्घटना योजना के तहत जिले के 67 लाभार्थियों को तीन करोड़ रुपये की सांकेतिक चेक व सहायता राशि स्वीकृति के प्रमाण पत्र सौंपे गए। संवाद