महोबा। स्वर्णकार शिक्षक समाज की ओर से रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में छठवें स्वर्ण गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान 70 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 65 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
स्वर्ण गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने दीप जलाकर किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 65 छात्राओं को अतिथियों ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में हाईस्कूल के 35 व इंटरमीडिएट के 30 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस मौके पर व्यापार मंडल के शिवकुमार सोनी, जगत नारायण स्वामी, प्रेमचंद स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष सुरेश सोनी, जगदीश सोनी, जितेंद्र सोनी, सुधीर स्वर्णकार, हरिकेश सोनी, राजेंद्र सोनी, देवेंद्र सोनी, दीपक कौशल, शिवम सोनी, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।