महोबा। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत जनपद महोबा से 64 किसान का दल पांच दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हो गया है। उप निदेशक कृषि रामसजीवन ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को बस से रवाना किया।
उप निदेशक ने कहा कि महोबा के किसानों का दल तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा चित्रकूट व कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय बांदा में 26 फरवरी से दो मार्च तक भ्रमण करेंगे। कृषक दल कृषि मेले में भ्रमण कर कृषि उत्पादन की नई तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बांदा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से विकसित की गई फसलों की नई प्रजातियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। आत्मा योजना के तहत किसानों को भ्रमण कराया जा रहा है। ताकि, किसानों के अंदर वैज्ञानिक सोच व तकनीकी ज्ञान विकसित हो। साथ ही वैज्ञानिकों की ओर से बताई गई तकनीक का अपनी खेती में प्रयोग कर फसल लागत को कम करके अपना उत्पादन बढ़ा सकें। इससे किसान आय दोगुनी करने के साथ ही कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।