फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 ग्राम पंचायतों में मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड जैतपुर में चौथे और अंतिम चरण में 63 ग्राम पंचायतों का चुनाव 9 दिसंबर को होगा। यहां 576 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसाला 11,18,163 मतदाता करेंगे। जिला प्रशासन ने चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव से एक दिन पहले जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद सहित तमाम अफसरों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर की 63 ग्राम पंचायतों में 124 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा।

मतदेय स्थलों पर मतदान कार्मिकों के अलावा पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जिससे मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मतदेय स्थलों से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों को बस्ते लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

बस्ते खुले में लगेंगे, टेंट का प्रयोग नहीं होगा। पिछले चुनाव से सीख लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदाता से अपील की है कि वह किसी प्रलोभन और बहकावे में न आएं और निडर होकर मतदान करें। मतदान के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और ब्लाक जैतपुर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें