फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

620466 मतदाता करेंगे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Wed, 22 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गुब्बारों से सजा माडल बूथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव की जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के 718 पोलिंग बूथों पर 620466 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला प्रशासन ने 142 संवेदनशीन और 72 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ घोषित किए है। जहां पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार की शाम को ईवीएम में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन



23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा महोबा में 323 और विधानसभा चरखारी में 395 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसी तरह महोबा में 32 और चरखारी विधानसभा 40 वेबकास्ंिटग के लिए चयनित मतदेय स्थल बनाए गए है। वहीं, जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर तीन-तीन माडल बूथ बनाए गए है। जहां पर मतदाताओं को पानी, चाय, नाश्ता और बैठने की व्यवस्था रहेगी।


जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर 21 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे है। महोबा विधानसभा सीट पर 10 और चरखारी विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे है। 23 फरवरी को 620466 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शाम पांच बजे के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगी।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजकीय पॉलीटेक्निक में अलग-अलग विधानसभा के दो स्ट्रांगरूम बनाए गए है। स्ट्रांगरूम में गुरुवार की रात को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में ईवीएम मशीनें रखी जाएंगी। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलेट्री फोर्स के जिम्मे रहेगी। स्ट्रांगरूम में मशीनें रखने के बाद कमरों की सील किया जाएगा। इसके आसपास किसी को आने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें