वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत, जहर खिलाने का आरोप
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम मारगपुरा में एक वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के दामाद ने जमीन हड़पने के लालच में वृद्ध को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ग्राम मारगपुरा निवासी बालादीन (85) पुत्र हीरालाल की तीन पुत्रियां है। जिनकी वह शादी कर चुका है। घर में बालादीन अपनी पत्नी के साथ रहता था। सोमवार की सुबह उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दामाद जयप्रकाश निवासी गुढ़ा ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुर की भूमि हड़पने के लिए तीन लोगों द्वारा उसे जहर खिलाया गया। जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। ब्यूरो