फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने तीन छात्रों को नकल करते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं चाक चौबंद व्यवस्था के बीच कराई जा रही हैं। सोमवार को द्वितीय पाली में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई से तीन नकलचियों को मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करते दबोच लिया। टीम ने तीनों छात्रों की कापी सील कर विश्वविद्यालय को प्रेषित की है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रथम पाली में बीए राजनीति विज्ञान का प्रश्नपत्र हल कराया गया। जिसमें पंजीकृत 2336 छात्र छात्राओं में से 2269 ने परीक्षा दी जबकि 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में बीए तृतीय वर्ष राजनीति व बीएससी प्रथम वर्ष केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र हल कराए गए। परीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी प्रो. सुशील बाबू के निर्देशन के गठित विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने मां भद्रकाली महाविद्यालय का सेंटर बनाए गए रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय में औचक निरीक्षण किया। सघन तलाशी के दौरान बीए के दो और बीएससी का एक छात्र माडल पेपर के पन्नों से नकल करते दबोचा गया। टीम ने उनकी कापी सील करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का अवगत कराया। इसके अलावा नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित उड़ाका दल में शामिल मधुबाला सरोजनी, शैलेष तिवारी, जयनारायण आदि ने साईं कालेज, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय, हीरा देवी महाविद्यालय समेत आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दूूसरी पाली में पंजीकृत 5676 परीक्षार्थियों में से 5462 ने परीक्षा दी जबकि 214 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने तीन नकलची पकड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें