फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर पार्टी बंदी वाले गांवों में रखे कड़ी नजर-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने रविवार को कोतवाली कुलपहाड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के मातहतों को निर्देश दिए। कहा कि कोतवाली क्षेत्र के असलहाधारियों का सत्यापन कराया जाए। उन्होंने पार्टी बंदी वाले गांवों में कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ पहुंचे एसपी ने थाने में नियुक्त पुलिस कांस्टेबिलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में महिला कर्मियों की लगातार दिन में ड्यूटी लगाई जाए। वे भी अन्य पुलिसकर्मियों की भांति मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी ने कहा कि जिले का बड़ा सीमा क्षेत्र मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। कोतवाली क्षेत्र के सभी बूथों पर सुविधाओं की जानकारी रखे और पैरामिलिट्री फोर्स रुकने के स्थान का चयन करें। चयनित जगह ऐसी हो जहां साफ सफाई एवं शौचालय की अच्छी व्यवस्था हो। एसपी ने निर्देष दिए कि पिछले चुनाव में जहां घटनाएं हुईं हैं वहां अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखीं जाए। उन्होंने रात के समय शराब दुकानों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में पुलिस फोर्स काफी कम है। जिसके कारण व्यवस्था बनाने में परेशानी होती है। पुलिस अधीक्षक ने फोर्स की कमी को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर पार्टी बंदी वाले गांवों में रखे कड़ी नजर-एसपी
- पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली कुलपहाड़ का किया निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें