फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी सफीना खातून

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बना रही सफीना खातून
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। छोटे से गांव में पली बढ़ी सफीना खातून सिलाई का काम सीखकर अब ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बना रही है। खुद घर पर सिलाई मशीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही है और गांव की महिलाओं और युवतियों को निशुल्क सिलाई-कढ़ाई सिखाकर उन्हें रोजगार से जोड़ रही है।
विकासखंड जैतपुर के ग्राम सारंगपुरा निवासी सफीना को बचपन से ही सिलाई कढ़ाई सीखने का शौक था लेकिन गांव में कोई सिलाई का कारीगर न होने के कारण सफीना ने गांव से छह किमी दूर जैतपुर जाकर सिलाई-कढ़ाई सीखी। अब वह घर पर ही गांव के अलावा आसपास के गांव के लोगों के कपड़े सिलकर अच्छा खासा मुनाफा कमा रही है। सिलाई से मिलने वाले पैसे से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रही है। गरीबी की हालत में जी रही सफीना के परिवार की अब तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से सफीना खातून गांव की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का हुनर बांट रही है। निशुल्क सिलाई सिखाने के कारण गांव की कई महिलाएं उनके यहां सिलाई सीखने आती है। कई महिलाओं ने सिलाई सीखने के बाद उसे अपना रोजगार बना लिया है। वह गांव की महिलाओं के कपड़े सिलकर परिवार की मदद कर रही है। जिससे कामकाजी महिलाओं का घर अब अच्छी तरह से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें