डंपर और बस की भिड़ंत में चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीपुरा मोड़ के पास डंपर और रोडवेज बस की भिडंत होने से चार यात्री घायल हो गए। मामूली चोट आने पर यात्री घर चले गए। दुर्घटना से रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई। सीनियर स्टेशन इंचार्ज सुनील शर्मा ने दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।
रविवार को सुबह नौ बजे रोडवेज बस महोबा से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। बस जैसे ही अलीपुरा गांव के पास पहुंची। तभी अचानक मोड़ पर डंपर आ गया। जिससे डंपर और रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों को मामूली चोट आने पर वह घर चले गए। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है। इधर स्टेशन इंजार्च ने दूसरी बस भेजकर यात्रियों को प्रयागराज भेजा। क्षतिग्रस्त बस की डेटिंग-पेटिंग कराई जा रही है। घायलों में रिवई निवासी सोनू (40), गेंदारानी (56), भटीपुरा निवासी बल्लू (35) सहित चार लोग शामिल है।