सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना श्रीनगर के ग्राम बरा निवासी रज्जन शुक्ला (37) बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक एकाएक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह संतराम (50) पुत्र तुलाराम बाइक से महोबा आते समय रास्ते में सड़क पर एकाएक आए जानवर को बचाने के चक्कर में गिरकर घायल हो गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाड़पुर निवासी अर्चना (40) पत्नी सहदेव छत से उतरते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।