फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर व्यापारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई-कुनेहटा मार्ग में छंगा तिराहे से पांच पहाड़ी तक की सड़क पूरी तरह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो जाने से ग्रामीण परेशान है। कई बार जाम लगाने और ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से नाराज नगर किराना उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में हंगामा काटा और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें 29 जुलाई तक सड़क का निर्माण न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर किराना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण कुमार, अरविंद गुप्ता, अंकित सोनी, रामपाल सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, जीतू यादव समेत एक दर्जन से अधिक व्यापारियों ने जिलाधिकारी सहदेव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि छंगा तिराहे से पांच पहाड़ी तक सड़क की हालत बेहद खराब है। इस मार्ग से दिन रात गिट्टी लदे ओवरलोड वाहनों की निकासी हो रही है। जिससे उड़ने वाली धूल से राहगीरों, ग्रामीणों व व्यापारियों का चलना दूभर हो गया है। इसी सड़क पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी स्थित है। जहां दिनरात मरीजों का आना जाना लगा रहता है लेकिन ओवरलोड ट्रकों के निकलने से जाम की स्थित बनी रहती है और एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रहती है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। अफसरों ने मौके पर जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हो सका। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क निर्माण का काम शुरू कराने की मांग की है। डीएम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क का निर्माण पूरा कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण की मांग को लेकर व्यापारियों का हंगामा
- किराना उद्योग व्यापार मंडल में डीएम को सौंपा पत्र
- कबरई-कुनेहटा मार्ग का जल्द निर्माण शुरू न होने पर चक्का जाम का एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें