एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद फिर तेज धूप से गर्मी पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। संक्रामक बीमारी से जिले में वृद्धा समेत दो लोगाें की मौत हो गई।
पिछले एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के चलते गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन में तेज धूप निकलने और सुबह मौसम ठंडा हो जाने से बदले मौसम के मिजाज के चलते संक्रामक बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज जिला अस्पताल में आ रहे है।
मौसम के बदले मिजाज से बढ़ रही संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा गांव निवासी चंद्रवती (80) पत्नी किशोरीलाल को उल्टी दस्त व बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
इसी तरह शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी मुन्नू खां (68) की बीमारी के चलते मौत हो गई।
---------------------------------------
दिन में तेज धूप निकलने और रात में मौसम ठंडा होने के कारण बीमारियां बढ़ रही है। इससे बचाव की जरूरत है। साथ ही स्वच्छ पानी पीने के साथ साथ हल्का भोजन का इस्तेमाल करें। शाम को भारी भोजन का प्रयोग न करें। आरओ का पानी या उबला हुआ पानी ही पियें। डा. आरपी मिश्रा
संक्रामक बीमारी से दो की मौत
बदले मौसम के मिजाज से बढ़ी मरीजों की संख्या