महोबा। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारो के सिर पर गंभीर चोटें आई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरी निवासी मनप्यारे पुत्र रामप्रसाद मजदूरी करके साइकिल से घर जा रहा था तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार ने लल्लू 38 पुत्र परशुराम की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हेमंत (30) निवासी महोबा बाइक से कचेहरी की तरफ जा रहा था। बाइक फिसल जाने से घायल हो गया। ग्राम झिरसहेबा निवासी रामजीवन (60) सड़क पार कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल होकर गिर गये।
इसी तरह ग्राम पहरा निवासी स्नेहा (3) पुत्री हरपाल को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।