फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली त्योहार में डीजे बजाने पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। होली पर्व के मद्देनजर सीओ सदर जटाशंकर राव की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाए जाने की अपील की। बैठक में सीओ सदर ने होली पर डीजे न बजाने अपील की। साथ ही हर साल की तरह इस साल भी मिल जुलकर त्योहार मनाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर ने कहा कि होली पर डीजे बजाए जाने पर रोक लगा दी गई है। इसलिए त्योहार के मौके पर कहीं भी डीजे न बजाया जाए। काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने कहा कि होली त्योहार के दिन शुक्रवार पड़ रहा है। इस दिन सभी लोग नमाज पढ़ने के लिए आते जाते हैं। शुक्रवार के दिन करीब दो घंटे नमाज पढ़ने आने जाने वाले लोगों पर रंग न डाला जाए। व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने दो टाइम पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की। शरद उर्फ दाऊ तिवारी ने कहा कि यहां पर हिंदु मुस्लिम भाइयों द्वारा मिलजुलकर त्योहार मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा आज भी चली आ रही है। बैठक में अलताफ हुसैन, सेवक नंदवानी, नियाज मोहम्मद, बब्बू लंबरदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार होली के पर्व आयोजित पीस कमेेटी की बैठक में शराबी और असामाजिक तत्वों पर होली पर्व पर कड़ी नजर रखी जाएगी और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपील की गई। सीओ चरखारी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि त्योहार पर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि उसी दिन हजरत अली का जन्मदिन है। दोनों समुदाय के लोग त्योहार भाईचारे के साथ मनाए। नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी ने कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द का पर्व है। इस त्योहार को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में तहसीलदार परशुराम पटेल, युवराज सिंह सेंगर, रामबाबू गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मुईनउद्दीन, अजीज मंसूरी, कैलाश ताम्रकार, आनंद, पीयूष त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली त्योहार में डीजे बजाने पर लगाई रोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें