फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महोबा। जिले में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कलक्ट्रेट सभागर में जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाना है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे देश में 10 फरवरी को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए 10 से 14 फरवरी तक हर ग्राम पंचायत तथा नगर वार्डों में फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। डीएम ने सभी लोगों से फाइलेरिया की दवा खाने की अपील की। कहा है कि बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिला एवं दो वर्ष से कम के बच्चे दवा न खाएं। उन्होंने बताया कि यह दवा पूर्णतय: सुरक्षित है। इसका साल में एक बार जरूर सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए परिवेश को साफ रखें और घर के आसपास मच्छर न पनपने दें। इसके लिए उन्होंने डीपीआरओ और पालिका ईओ को निर्देशित किया कि जिला मलेरिया अधिकारी स्वतन्त्र प्रसाद मिश्रा से दवा प्राप्त कर अपने अपने कार्य क्षेत्रों में नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराएं। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ. सुमन, अपर सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, डीपीआरओ शहनाज अंसारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जीआर रत्मेले सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
10 से 28 फरवरी तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
- बैठक में डीएम ने मच्छरों से बचाव को दवा छिड़काव के दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें