फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में गोरखपुरा के चंद्रा ने हरियाणा के अमित को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा जैतपुर के मेला मैदान में मकर संक्रांति पर्व से चल रहे 12 दिवसीय मेले का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गयास, जिसमें दूर-दराज से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। दंगल में गोरखपुर के पहलवान चंद्रा ने हरियाणा के अमित को चित कर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
कस्बा जैतपुर में मकर संक्रांति पर्व से ग्राम पंचायत द्वारा विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों की संख्या में मेलाप्रेमियों ने झूला, सर्कस व खेल तमाशों का आनंद लिया। रविवार को मेले के समापन पर आयोजित विशाल दंगल का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ बृजेंद्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती गाजियाबाद के पहलवान राजा और राजस्थान के पहलवान खन्ना सिंह के बीच हुई। 10 मिनट तक चली कुश्ती में राजा पहलवान ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती में राजस्थान के खन्ना सिंह ने कलियर शरीफ के शमशाद को हराया। गंगानगर राजस्थान के पहलवान जालिम सिंह व हरियाण के अमित, कलियर शरीफ के अली मुहम्मद व गंगानगर के जालिम सिंह समेत आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। मेला कमेटी द्वारा विजेता पहलवानों को 11 हजार की नगद धनराशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मौलाबख्श, सुधांशु दीक्षित, भागीरथ यादव, बलराम बनाफर, अर्जुन सिंह, सुभाष त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
दंगल में गोरखपुर के चंद्रा ने हरियाणा के अमित को पछाड़ा
- कस्बा जैतपुर में चल रहे 12 दिवसीय मेले का हुआ समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें